मेंदरी घुमर जलप्रपात बस्तर, छत्तीसगढ़ : Mendri Ghumar Waterfall Bastar, Chhattisgarh : Chhattisgarh Tourism Places
मेंदरी घुमर जलप्रपात बस्तर, छत्तीसगढ़ : Mendri Ghumar Waterfall Bastar, Chhattisgarh : Chhattisgarh Tourism Places

मेंदरी घुमर जलप्रपात : बस्तर जिले के जगदलपुर से लगभग 40 किलोमीटर व छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर की दुर चित्रकोट और बारसूर मार्ग के बीच में स्थित है। यहां मटनार नदी का पानी ऊंचाई से गिरता है, जो जलप्रपात का निर्माण करता है। इसके नजदीक ही तामड़ा घूमर नामका एक और जलप्रपात स्थित है। मेंदरी घुमर जलप्रपात की उचाई लगभग 120 – 150 फिट है। यह जलप्रपात मौसम के अनुरूप अपना रूप बदलती है यह आपको बारिश के मौसम में या ठण्ड के प्रारम्भ में नजर आ आती। मेंदरी घुमर जलप्रपात की सुंदरता और बूंदा -बांदी को देखने के लिए लोग यहा अधिक मात्रा में उपस्थित होते है।
वैसे देखा जाये तो अकेले बस्तर में एक से डेढ़ दर्जन जलप्रपात हैं, जो अपनी अलग-अलग खूबियों को लेकर प्रसिद्ध हैं। इसमें भी कई ऐसे जलप्रपात हैं, जिन्हें पर्यटक नजदीक से देखना चाहते हैं। आप जानते होंगे कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश का सबसे चौड़ा चित्रकोट जलप्रपात और सबसे ऊंचा तीरथगढ़ जलप्रपात है। ये दोनों अपनी खूबसूरती और बरसात के समय अविस्मरणीय दृश्य के लिए जाने जाते हैं। वैसे सालभर यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन बारिश के दिनों में इनका उफान अपने पूरे शबाब पर रहता है, इसलिए लोग यहां बड़ी संख्या में आते हैं। इनके साथ ही बस्तर में कई ऐसे जलप्रपात हैं, जिन्हें लोग जानते तो हैं पर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाने के कारण में वहां तक नहीं पहुंच पाते जिनमे से एक है मेंदरी घुमर जलप्रपात।
One thought on “मेंदरी घुमर जलप्रपात बस्तर, छत्तीसगढ़ : Mendri Ghumar Waterfall Bastar, Chhattisgarh : Chhattisgarh Tourism Places”
Add a Comment Cancel reply
All Categories
Recent Posts
Chhattisgarh Famous Temple और उनकी पूरी जानकारी

[…] छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात… […]